How to save Tulsi plant in summer 

तुलसी का पौधा हराभरा कैसे रखे

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है|तुलसी का पौधा भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है और इसमें माता लक्ष्मी का वास होता है|

तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है| अधिकतर लोगों के घरों में तुलसी का पौधा लगा मिलता है| वास्तु के अनुसार भी तुलसी का पौधा घर में लगाना बहुत शुभ होता है|

तुलसी के पौधे से घर में लक्ष्मी का वास और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हमेशा बना रहता है| साथ ही सुख-समृद्धि और धन-संपत्ति में वृद्धि होती है| अगर आपके घर में लगा तुलसी का पौधा भीषण गर्मी में सूख रहा है तो ये उपाय करे  हैं|

 भीषण गर्मी में इन 6 उपायों से तुलसी का पौधा हरा-भरा हो सकता है -

इन दिनों तेज धूप पड़ रही है, ऐसे में तुलसी के पौधे को ऐसी जगह रखे जहाँ पर सूरज की सीधे किरणें न पड़ें|सूरज की सीधी किरणें पड़ने से पौधा झुलस सकता है|

गर्मी के मौसम या किसी अन्य मौसम में, तुलसी के पौधे में ढेर सारा पानी न दें| ऐसा करने से भी पौधा मुरझा सकता है|

तुलसी के पौधे पर जब मंजरी आने लगे तो उसे हटाते रहें, अन्यथा पौधे का विकास ठीक तरह से नहीं हो पाता और पौधा सूखने लगता है|

रोजाना तुलसी की पत्तियाँ न तोड़े| रोजाना तुलसी की पत्तियाँ तोड़ने से पौधे की ग्रोथ रुक जाती है और पौधा सूखने लगता है|

तुलसी की पूजा करते समय अगर आप पौधे के पास दीपक और धूपबत्ती रखते हैं, तो इससे पौधा खराब हो सकता है| इन्हें पौधे से कुछ दूरी पर रखें|

इसके अलावा अगर आप भोग लगाते हैं तो उसे भी कुछ देर के बाद हटा लें, पौधे के पास न छोड़ें| खाने का सामान पौधे के पास छोड़ने पर चींटियां पौधे पर आ जाती हैं और पौधे को नष्ट कर देती है|