One year bed course की 10 साल बाद शानदार वापसी, अब कम समय और कम फीस में बनें शिक्षक

Hemraj Maurya

शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति के लिए सरकार ने 10 साल बाद फिर से One year bed course start किया है। अब जो छात्र सरकारी टीचर बनना चाहते कम फीस में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं। उनके लिए सुनहरा मौका है। One year bed course started again लेखे में जानें क्या है पात्रता, फीस और आवेदन प्रक्रिया।

भारत के शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। लगभग 10 साल के लंबे अंतराल के बाद, शिक्षा मंत्रालय और NCTE (National Council for Teacher Education) ने 1 साल के B.Ed कोर्स को दोबारा शुरू करने का फैसला किया है। यह खबर उन लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है जो शिक्षण (Teaching) के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें उत्तर प्रदेश के शिक्षकों को झटका, UP Teachers TET Exam समाप्त नहीं

2014 में 1 साल के B.Ed कोर्स को बंद कर दिया गया था और उसके बाद One year bed course की अवधि को बढ़ाकर 2 वर्ष कर दिया गया था, जिससे उन छात्रों पर समय और आर्थिक बोझ बढ़ गया था जो पहले ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर चुके थे। अब नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के तहत इसे फिर से पेश किया जा रहा है।

NCTE और नई शिक्षा नीति (NEP 2020) की जिम्मेदारी

भारत सरकार की नई शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य शिक्षा प्रणाली को लचीला और गुणवत्तापूर्ण बनाना है। लखनऊ विश्वविद्यालय और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों को इस कोर्स का ड्राफ्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

One year bed course में मुख्य बदलाव:

One year bed course पूरी तरह से क्रेडिट सिस्टम पर आधारित होगा।
One year bed course में छात्रों को किसी विशेष विषय में विशेषज्ञता हासिल करने का मौका मिलेगा।
कोर्स के कुछ हिस्सों को ऑनलाइन माध्यम से भी पूरा किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें RTE admission 2026: निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के प्रवेश पर जोर, घर-घर चलेगा जागरूकता अभियान।

1 साल का B.Ed कोर्स किसके लिए है?  क्या है पात्रता

हर कोई छात्रOne year bed course नहीं कर सकता। इसके लिए सरकार ने कुछ विशेष मानक तय किए हैं: जिन्हें पूरा करनेवाले छात्र ही 1 year B.Ed कर सकता है।

 * पोस्ट ग्रेजुएशन छात्र जिन्होंने अपनी मास्टर डिग्री (MA, MSc, MCom आदि) पूरी कर ली है, वे इस 1 साल के कोर्स के लिए पात्र होंगे।

 * नई शिक्षा नीति के तहत, जिन छात्रों ने 4 साल का ‘रिसर्च के साथ स्नातक’ (Honors with Research) किया है, वे भी इसमें प्रवेश ले सकते हैं।

 * सामान्य श्रेणी के लिए कम से कम 50-55% अंक अनिवार्य होंगे (आरक्षित वर्गों के लिए सरकारी नियमानुसार छूट)।

कोर्स की संरचना और विषय

1 साल का B.Ed कोर्स बहुत ही सघन (Intensive) होगा। इसमें छात्रों को कम समय में अधिक कौशल सिखाने पर जोर दिया जाएगा।

 * इंटर्नशिप: 3 से 4 महीने की अनिवार्य स्कूल इंटर्नशिप दिया जायेगा।

 * शिक्षण तकनीक: आधुनिक तकनीकों, जैसे स्मार्ट क्लास और एआई (AI) का शिक्षा में उपयोग सिखाया जायेगा।

 * मनोविज्ञान: बाल मनोविज्ञान और समावेशी शिक्षा पर विशेष मॉड्यूल की शिक्षा दे जाएगी।

फीस संरचना: कम खर्च में बेहतर भविष्य

2 साल के B.Ed कोर्स की औसत फीस निजी कॉलेजों में ₹80,000 से ₹1.5 लाख तक होती है। लेकिन 1 साल का कोर्स होने के कारण कम खर्च होगा।

 * छात्रों को केवल एक साल की फीस देनी होगी।

 * रहने-खाने का खर्च कम होगा। बाहर रहकर पढ़ने वाले छात्रों का एक साल का अतिरिक्त हॉस्टल और खाने का खर्च बचेगा।

 * पात्र छात्रों को सरकार की ओर से छात्रवृत्ति का लाभ भी मिलता रहेगा।

करियर के अवसर

One year bed course को पूरा करने के बाद छात्र निम्नलिखित पदों के लिए पात्र होंगे:

 * PGT (Post Graduate Teacher): सरकारी और निजी स्कूलों में 11वीं और 12वीं कक्षा को पढ़ाने के लिए।

 * TGT (Trained Graduate Teacher): माध्यमिक कक्षाओं के लिए।

 * कोचिंग और एड-टेक: बायजूस, अनएकेडमी जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विशेषज्ञ शिक्षक के रूप में पढ़ा सकते है।

पुराने 2 वर्षीय B.Ed और नए 1 वर्षीय B.Ed में अंतर

 विशेषता 2 साल का B.Ed 1 साल का B.Ed
 पात्रता 3 साल का ग्रेजुएशन मास्टर डिग्री या 4 साल का ग्रेजुएशन
 समय की बचत नहीं 1 साल की बचत
 खर्च अधिक काफी कम
 लक्ष्य शुरुआती स्तर के शिक्षक विशेषज्ञ स्तर के शिक्षक

निष्कर्ष

1-वर्षीय B.Ed कोर्स की वापसी भारत की शिक्षा प्रणाली में एक सकारात्मक कदम है। 10 साल बाद One year bed course की वापसी शिक्षा जगत में फायदेमंद सिद्ध होगा। यह उन मेधावी छात्रों के लिए वरदान साबित होगा जो उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद जल्द से जल्द रोजगार पाना चाहते हैं। यदि आप भी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं और आपकी मास्टर डिग्री पूरी हो चुकी है, तो आने वाले सत्र के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दें।

शिक्षा जगत से जुड़ी ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब करें और इस लेख को अपने उन दोस्तों के साथ साझा करें जो शिक्षक बनना चाहते हैं।

Hemraj sharing his writing experience Blogging ,blog SEO, Youtube SEO, Insurance sector and more. He focused to share true and informative articles for every one.

Leave a Comment