आज के दौर में बढ़ती महंगाई और शिक्षा के खर्चों को देखते हुए हर माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए अपनी एक विशेष योजना पेश की है, जिसका नाम है LIC Amritbaal Policy. यह एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल, सेविंग्स लाइफ इंश्योरेंस प्लान है।
LIC Amritbaal Policy क्या है? ब्लॉग में हम Benefits of LIC Amritbaal Policy के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे और जानेंगे कि यह पॉलिसी आपके बच्चे के लिए कैसे एक मजबूत वित्तीय आधार तैयार कर सकती है।
LIC Amritbaal Policy क्या है? (What is LIC Amritbaal Policy?)
LIC Amritbaal Policy विशेष रूप से बच्चों की उच्च शिक्षा और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई है। इस पॉलिसी की सबसे बड़ी खासियत इसका ‘गारंटीड एडिशन’ (Guaranteed Addition) है। इसका मतलब है कि पॉलिसी की अवधि के दौरान हर साल एक निश्चित राशि आपके फंड में जुड़ती रहती है, जिससे मैच्योरिटी पर एक बड़ा amount तैयार होता है।
यह पॉलिसी माता-पिता को कम उम्र से ही बचत शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करती है ताकि जब बच्चा 18 से 25 वर्ष की आयु का हो, तो उसके पास पढ़ाई या करियर शुरू करने के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध हो।
LIC Amritbaal Policy की मुख्य विशेषताएं और लाभ
यदि आप अपने बच्चे के लिए LIC Amritbaal Policy लेने का विचार कर रहे हैं, तो इसकी प्रमुख विशेषताओं को समझना जरूरी है: एलआईसी का अमृतबाल पॉलिसी broucher PDF देखे
1. गारंटीड एडिशंस (Guaranteed Additions)
इस पॉलिसी में प्रति 1000 रुपये की बीमा राशि पर 80 रुपये का गारंटीड एडिशन मिलता है। यह दर पूरी पॉलिसी अवधि के दौरान स्थिर रहती है, जो इसे बाजार के अन्य निवेशों से अधिक सुरक्षित और आकर्षक बनाती है।
- यह भी पढ़ सकते है … Best Newborn Baby Health Insurance Plan: अपनी बेटी को दें सुरक्षित भविष्य!
- LIC FD Scheme: ₹1 Lakh Deposit पर ₹6500 मासिक आय का दावा- जानें पूरी सच्चाई
- Health Insurance Claim Without Rejection – Step-by-Step Guide 2025
2. प्रीमियम भुगतान के विकल्प
LIC Amritbaal Policy में निवेश करने के लिए दो मुख्य विकल्प मिलते हैं:
- भुगतान प्रीमियम (Single Premium): एक बार में एकमुश्त राशि जमा कर सकते है। इसके अतिरक्त मासिक, त्रैमासिक, अर्ध-वार्षिक सीमित प्रीमियम भुगतान के विकल्प चुन सकते हैं।
- लिमिटेड प्रीमियम भुगतान (Limited Premium Payment): इसमें आप 5, 6 या 7 साल की सीमित अवधि के लिए प्रीमियम भर सकते हैं।
- आयु सीमा: न्यूनतम प्रवेश आयु 30 दिन और अधिकतम 13 वर्ष; न्यूनतम परिपक्वता आयु 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष है।
- पॉलिसी अवधि के दौरान बच्चे के जीवन पर कवर प्रदान करती है और मैच्योरिटी पर फंड इकट्ठा करती है।
3. मैच्योरिटी लाभ (Maturity Benefit)
जब पॉलिसी मैच्योर होती है, तो पॉलिसीधारक को ‘सम एश्योर्ड ऑन मैच्योरिटी’ के साथ-साथ जमा हुआ कुल ‘गारंटीड एडिशन’ मिलता है।
4. मृत्यु लाभ (Death Benefit)
यदि पॉलिसी अवधि के दौरान दुर्भाग्यवश बच्चे (पॉलिसीधारक) की मृत्यु हो जाती है, तो नामांकित व्यक्ति को मृत्यु पर बीमित राशि प्रदान की जाती है। इसमें जोखिम शुरू होने की तारीख का विशेष महत्व होता है।
पात्रता और शर्तें (Eligibility Criteria)
यह भी पढ़ सकते है
- YouTube Videos को Google के पहले पेज पर कैसे लाएं? जानें 2026 के 10 SEO सीक्रेट्स!
- Youtuber के लिए Made On YouTube 2026 आइडिया से लेकर थंबनेल तक सब कुछ करेगा AI.
- One year bed course की 10 साल बाद शानदार वापसी, अब कम समय और कम फीस में बनें शिक्षक
- उत्तर प्रदेश के शिक्षकों को झटका, UP Teachers TET Exam समाप्त नहीं. TeT Exam Mandatory
- Family ID Old Age Pension scheme: अब 60 की उम्र होते ही, बिना आवेदन मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन
LIC Amritbaal Policy का लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है:
| विवरण | न्यूनतम | अधिकतम |
| प्रवेश आयु (Entry Age) | 30 दिन (पूर्ण) | 13 वर्ष (निकटतम जन्मदिन) |
| मैच्योरिटी आयु (Maturity Age) | 18 वर्ष (निकटतम जन्मदिन) | 25 वर्ष (निकटतम जन्मदिन) |
| पॉलिसी अवधि (Policy Term) | 10 वर्ष (Limited) / 5 वर्ष (Single) | 25 वर्ष |
| न्यूनतम बीमा राशि (Min Sum Assured) | ₹2,00,000 | कोई सीमा नहीं |
LIC Amritbaal Policy क्यों चुनें? (Why to Choose LIC Amritbaal Policy?)
बाजार में कई निवेश विकल्प उपलब्ध हैं, लेकिन LIC Amritbaal Policy निम्नलिखित कारणों से अलग है:
- सुरक्षा और भरोसा की दृष्टि से LIC भारत सरकार के स्वामित्व वाली संस्था है, जो निवेश की पूर्ण सुरक्षा की गारंटी देती है।
- शिक्षा के लिए लोन की सुविधा है जरूरत पड़ने पर इस पॉलिसी के तहत आप अपनी जमा राशि पर लोन भी ले सकते हैं, जो बच्चे की पढ़ाई के बीच आने वाली वित्तीय बाधाओं को दूर करता है।
- आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत जमा किए गए प्रीमियम पर टैक्स छूट प्राप्त की जा सकती है। साथ ही, मैच्योरिटी राशि भी धारा 10(10D) के तहत कर मुक्त होती है (नियमों के अधीन)।
निष्कर्ष (Conclusion)
LIC Amritbaal Policy केवल एक बीमा पॉलिसी नहीं है, बल्कि यह आपके बच्चे के सपनों को सच करने का एक वित्तीय साधन है। 80 रुपये प्रति हजार का उच्च गारंटीड एडिशन इसे वर्तमान समय की सबसे प्रतिस्पर्धी बाल योजनाओं में से एक बनाता है। यदि आप अपने बच्चे के जन्म के तुरंत बाद या शुरुआती सालों में इस पॉलिसी में निवेश करते हैं, तो 18-25 की उम्र तक आपके पास एक बड़ी रकम होगी।
चाहे वह डॉक्टर बनने का सपना हो या विदेश में पढ़ाई करने का, LIC Amritbaal Policy हर कदम पर आपके बच्चे के साथ है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न-1. क्या LIC Amritbaal Policy में सरेंडर की सुविधा है?
उत्तर- हाँ, लिमिटेड प्रीमियम भुगतान में 2 वर्ष का प्रीमियम भरने के बाद और सिंगल प्रीमियम में किसी भी समय पॉलिसी सरेंडर की जा सकती है।
प्रश्न-2. क्या इसमें राइडर लाभ मिलते हैं?
उत्तर- हाँ, आप अतिरिक्त प्रीमियम देकर प्रीमियम वेवर बेनिफिट (Premium Waiver Benefit) राइडर चुन सकते हैं, जो प्रस्तावक (माता-पिता) की मृत्यु की स्थिति में भविष्य के प्रीमियम को माफ कर देता है।
प्रश्न-3. LIC Amritbaal Policy ऑनलाइन खरीदी जा सकती है?
उत्तर- जी हाँ, आप इसे LIC की आधिकारिक वेबसाइट से सीधे या किसी प्रमाणित एजेंट के माध्यम से ऑफलाइन खरीद सकते हैं।
