Google Web Story क्या हैं आसानी से Google Web Stories कैसे बनाएं? free tips

गूगल वेब स्टोरीज बनाकर लाखों कमायें। जाने Google Web Story बनाने का सरल और आसान तारिका। वेब स्टोरीज कैसे बनाएं? Google Web Stories आज की मांग। hindiluck.com

गूगल वेब स्टोरीज क्या हैं?

Google Web Stories, गूगल का एक नया फीचर है जो उपयोगकर्ताओं को सामग्री को दृश्य प्रारूप (Visual Format) में देखने की सुविधा देता है। यह गूगल डिस्कवर फीड और गूगल सर्च में दिखाई देती हैं और AMP तकनीक द्वारा संचालित होती हैं। गूगल ने 2018 में वेब स्टोरीज को लॉन्च किया, जिसे पहले “Stories of Web” कहा जाता था। लेकिन अब इसका नाम Google Web Stories है।

webstory में वीडियो, ऑडियो, इमेज, टेक्स्ट और एनिमेशन का उपयोग किया जाता है। यह इंस्टाग्राम स्टोरीज की तरह है, लेकिन इसमें लिंक, विज्ञापन और कॉल टू एक्शन जैसी उन्नत सुविधाएं मिलती हैं। जिससे यह और ज्यादा आकर्षक बन जाती है। सबसे खास बात यह है कि कम शब्दों में लोगो को जयादा समझाया जा सकता है।

लाभ- webstory का लाभ क्रिएटर्स को मिलता है जो अपने टारगेट ऑडियंस तक आसानी से पहुंच सकते हैं, क्योंकि यह उपयोगकर्ताओं द्वारा सर्च किए गए कंटेंट से संबंधित होती हैं।

प्रमोशन- 2021 के अंत से गूगल ने इसे व्यापक रूप से प्रचारित किया, जिससे ब्लॉगर्स और वेबसाइट मालिकों को भारी ट्रैफिक मिल रहा है। नए ब्लॉग्स भी पहले दिन से ट्रैफिक प्राप्त कर सकते हैं यदि वे webstory का प्रयोग करते है।

Google Web Story बनाने की गाइडलाइंस

Web story बनाने के पहले Google Web Story के बारे उसकी महत्त्वपूर्ण नियमों को जान लेना बहुत जरुरी है इन Guidelines for creating a Google Web Story को समझे और पालन करे-

* सबसे पहला और महत्त्वपूर्ण कॉपीराइट सामग्री का उपयोग न करें।

* webstory slides में बनायीं जाती है

*  5 से 30 स्लाइड्स बनायी जा सकती है लेकिन 12 से 15 स्लाइड्स काफी हैं।

*  प्रति स्लाइड में 280 से अधिक कैरेक्टर न हों।

*  स्लाइड में जो भी टेक्स्ट लिखे वह इमेज या अन्य टेक्स्ट से ढके नहीं।

*  उच्च गुणवत्ता वाली इमेज/वीडियो का उपयोग करें।

*  स्टोरी क्रमबद्ध (Step-by-Step) हो जिससे पाठक को समझने में आसानी हो।

*  वीडियो 15 सेकंड से अधिक न हो।

*  एक लिंक का उपयोग करें।

*  टाइटल में 60 corrector से कम प्रयोग करे।

* डिस्क्रिप्शन लिखे और डिस्क्रिप्शन में 70 से 155 शब्दों का उपयोग करें

*  पब्लिशर लोगो और पोस्टर इमेज (इसे थंबनेल कह जा सकता है) लगायें।

* webstory बनाने के लिए टेम्पलेट्स का भी प्रयोग कर सकते है।

* webstory image का size 640 X 853 pxl रखे।

* गूगल सर्च कंसोल के index करना न भूले।

वेब स्टोरी बनाने के टूल

1. Web Stories- गूगल का आधिकारिक वर्डप्रेस प्लगइन, जिससे आसानी से स्टोरीज बनाई जा सकती हैं।

2. Make Stories- ब्लॉगर के लिए मुफ्त टूल, जिसमें कई आकर्षक फीचर्स हैं।

3. Newsroom AI- उपयोग में आसान टूल, जिससे आकर्षक वेब स्टोरीज बनाई जा सकती हैं।

इन तीनों में सबसे सस्ता और आसान wordpres पर webstory बनाना है जिसे हम सीखेंगे-

गूगल वेब स्टोरी कैसे बनाएं?

wordpres पर webstory बनाने के लिए एक Plugin की जरुरत होती है इसे install करने के लिए ये प्रोसेस फॉलो करे-

सबसे पहले wordpress डैशबोर्ड में जाएँ, Plugin सेक्शन में जाएँ , Add Plugin क्लिक करे, उसके बाद Search Plugins में Web Stories search करे

google web story kya hia , webstories plugin

1.  Web Stories प्लगइन इंस्टॉल करें और एक्टिवेट करें।

2. डैशबोर्ड मेनू में Stories पर जाएं, setting में जाकर बेसिक सेटिंग्स करे।

3. केटेगरी tag आदि बना ले।

4. webstory बनाने के लिए डैशबोर्ड मेनू में Stories पर क्लिक करें फिर  और “Create New Story” पर क्लिक करें।

5. स्टेप्स को फॉलो करके स्लाइड्स बनायें।

6.  डैशबोर्ड- डैशबोर्ड में इमेज, वीडियो, टेक्स्ट, शेप, स्टिकर, टेम्पलेट्स और एनिमेशन का उपयोग करें।

7.  कॉपीराइट-मुक्त इमेज/वीडियो/जीआईएफ का प्रयोग करे।

8. टेक्स्ट में एनिमेशन जोड़ें।

9. अंतिम स्लाइड में लिंक लगाये।

10. story पब्लिश पर क्लिक करे।

11. webstory का complete seo करे और पब्लिश कर दें।

12. webstory बनाने के लिए टेम्पलेट्स का भी प्रयोग कर सकते है।

13. webstory image का size 640 X 853 रखे।

गूगल वेब स्टोरी में Analytics कोड लगना

webstory का परफॉरमेंस चेक करने का लिए webstory को Google Analytice से जोड़ना भी है इसके लिए wordpres डैशबोर्ड में Stories में Setting वाले ऑप्शन पर क्लिक करें, सबसे ऊपर आपको Google Analytics का ऑप्शन दिखाई देगा, यहाँ पर आपको अपने Analytics की ट्रैकिंग ID को डाल देना है।

वर्डप्रेस wordpres डैशबोर्ड – Stories > Settings > Google Analytics में ट्रैकिंग ID डालें।

(यहां इमेज लगाएं)

गूगल वेब स्टोरी में AdSense code लगाना

अब आपकी webstory बन गयी और साईट adsense approved है तो story पर ads भी आना चाहिए इसके लिए इसे फॉलो करे-

WordPress में Stories सेक्शन में Setting पर क्लिक करें और नीचे स्क्रोल करे आपको Monetize का आप्शन मिलेगा। यहाँ पर Google AdSense सेलेक्ट करें, अपनी AdSense की पब्लिशर ID को दर्ज करें और फिर Ad Unit की Slot ID को दर्ज करके Save करें। अब आपकी वर्डप्रेस वेब स्टोरीज में विज्ञापन आने लगेंगे।

वर्डप्रेस- Stories > Settings > Monetize > Google AdSense > Publisher ID और Slot ID डालें

(यहां इमेज लगाएं)

Google Web story का SEO

* आकर्षक टाइटल (70 कैरेक्टर तक)।

* डिस्क्रिप्शन (200 शब्दों तक)।

* पब्लिशर लोगो (96×96) का लगायें और पोस्टर इमेज (640×853)।

* SEO फ्रेंडली URL बनायें।

*Tag लिखे ।

* ऑथर का नाम।

* साइटमैप में जोड़ें।

गूगल डिस्कवर में वेब स्टोरीज कैसे दिखेगी

वेब स्टोरीज को गूगल डिस्कवर में लाने के लिए आप नीचे बताई गयी बातों का ध्यान रखें और अपनाएं-

1. मोबाइल फ्रेंडली थीम (उदाहरण: Generatepress)।

2. AMP वर्शन में स्टोरी।

3. webstory नियमित शेड्यूल में पब्लिश करें।

4.  प्रत्येक webstory को साइटमैप में जोड़ें।

5.  गूगल सर्च कंसोल के URL Inspection Tool से index करें।

6. गूगल की गाइडलाइंस का पालन करें।

गूगल वेब स्टोरीज से कमाई के तरीके

1. Google AdSense- विज्ञापन लगाकर कमाई।

2. एफिलिएट मार्केटिंग- प्रोडक्ट लिंक जोड़कर कमीशन।

3. प्रोडक्ट/सर्विस प्रमोशन- अपने बिजनेस को बढ़ावा देकर कमाई।

वेब स्टोरी बनाने के फायदे

* तेजी से इंडेक्स हो जाती है।

* गूगल डिस्कवर से तुरंत ट्रैफिक मिलता है।

* लाखों में ट्रैफिक आता है।

* AdSense और एफिलिएट से कमाई।

* बिजनेस और वेबसाइट के लिए प्रोडक्ट की बिक्री बढ़ाना।

* कंटेंट की रीच बढ़ाना।

वेब स्टोरीज कहां दिखती हैं?

अब सवाल ये है कि webstory दिखती कहाँ है यह भी जानना बेहद जरुरी है

प्लेटफॉर्म- वेब स्टोरीज मुख्य रूप से मोबाइल फोन के लिए हैं और एंड्रॉयड व आईफोन पर गूगल डिस्कवर फीड में दिखती हैं। गूगल सर्च में कुछ क्वेरी के जवाब में भी दिखाई दे सकती हैं। जिससे users को आसानी से मिल जाती है।

निष्कर्ष

गूगल वेब स्टोरीज आज के डिजिटल युग में कंटेंट प्रस्तुत करने का एक प्रभावशाली और विज़ुअल तरीका बन चुकी हैं। चाहे आप एक ब्लॉगर हों, डिजिटल मार्केटर या छोटा व्यवसाय चला रहे हों — वेब स्टोरी आपके ब्रांड को लाखों लोगों तक पहुंचा सकती है। इसकी मदद से आप कम समय में अधिक प्रभाव बना सकते हैं, ट्रैफिक बढ़ा सकते हैं और कमाई के नए रास्ते खोल सकते हैं।

तो देर किस बात की? आज ही वेब स्टोरी बनाना शुरू करें, गूगल सर्च और डिस्कवर में जगह पाएं, और अपने कंटेंट को एक नया आयाम दें। सही गाइडलाइंस और टूल्स का इस्तेमाल करके आप भी बना सकते हैं प्रोफेशनल क्वालिटी की वेब स्टोरी वह भी बिना किसी तकनीकी ज्ञान के!

याद रखें आज की वेब स्टोरी, कल की बड़ी सक्सेस स्टोरी बन सकती है।

FAQs: गूगल वेब स्टोरीज से जुड़े सामान्य प्रश्न

प्रश्न-1. गूगल वेब स्टोरी क्या है और यह कैसे काम करती है?

उत्तर- गूगल वेब स्टोरी एक AMP आधारित विज़ुअल कंटेंट फॉर्मेट है, जो स्लाइड्स के रूप में होता है। इसमें इमेज, वीडियो, ऑडियो और टेक्स्ट का उपयोग करके उपयोगकर्ताओं को जानकारी रोचक तरीके से दी जाती है। यह गूगल सर्च और डिस्कवर में दिखाई देती है।

प्रश्न-2. क्या गूगल वेब स्टोरी बनाना फ्री है?

उत्तर- हाँ, गूगल वेब स्टोरी बनाना पूरी तरह से मुफ्त है। आप वर्डप्रेस का ‘Web Stories’ प्लगइन या अन्य टूल्स जैसे MakeStories और Newsroom AI का उपयोग करके फ्री में स्टोरी बना सकते हैं।

प्रश्न-3. गूगल वेब स्टोरी से कमाई कैसे की जा सकती है?

उत्तर- आप वेब स्टोरी में Google AdSense जोड़कर विज्ञापनों से कमाई कर सकते हैं। इसके अलावा एफिलिएट लिंक जोड़कर भी कमीशन अर्जित किया जा सकता है। अपनी सर्विस या प्रोडक्ट प्रमोट करके भी इनकम हो सकती है।

प्रश्न-4. वेब स्टोरी को Google Discover में कैसे लाएं?

उत्तर- वेब स्टोरी को Google Discover में लाने के लिए AMP आधारित, मोबाइल फ्रेंडली, नियमित और SEO ऑप्टिमाइज़्ड स्टोरी बनाएं। साइटमैप में जोड़ें और Google Search Console से index करें।

प्रश्न-5. क्या एक ब्लॉग वेबसाइट के लिए वेब स्टोरी जरूरी है?

उत्तर- जरूरी तो नहीं, लेकिन वेब स्टोरी से आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक तेजी से आ सकता है। यह SEO में भी मदद करती है और विज़ुअल कंटेंट के ज़रिए यूज़र्स को बेहतर अनुभव देती है। इसलिए ब्लॉगर्स के लिए यह एक प्रभावी टूल है।