Yashashvi Jaiswal broke the world record by hitting 12 sixes : Ind vs Eng 3rd test.

Yashashvi Jaiswal broke the world record by hitting 12 sixes

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यशस्वी जयसवाल ने 12 छक्के लगाकर तोड़ा विश्व रिकॉर्ड: Ind vs Eng तीसरा टेस्ट।

Yashashvi Jaiswal इंडिया वनाम इंग्लैंड राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने  छक्कों की बौछार करके विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। उनके शानदार प्रदर्शन को देखकर दर्शक बहुत खुश हुए। विश्व क्रिकेट के इस महासंग्राम में यशस्वी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

राजकोट टेस्ट मैच में उन्होंने छक्कों की अद्भुत श्रृंखला का परिचय दिया। इस खास मौके पर उन्होंने बिना किसी डर या हिचक के रिकॉर्ड 12 छक्के मारे। यह उनके करियर का एक नया रिकार्ड है। Yashashvi Jaiswal ने छक्के मारकर विश्व रिकॉर्ड को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है।

यशस्वी जायसवाल के ये बेहतरीन प्रदर्शन का समर्थन करते हुए, यहाँ राजकोट टेस्ट से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े हैं:

भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा टेस्ट में Yashashvi Jaiswal विनोद कांबली और विराट कोहली के बाद लगातार टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गए। उन्होंने राजकोट में दूसरी पारी में 12 छक्के भी लगाए, जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में संयुक्त रूप से सर्वाधिक हैं।

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के चौथे दिन यशस्वी जयसवाल ने वीरेंद्र सहवाग जैसी पारी खेली । यशस्वी ने अपने पहले शतक के साथ रविवार को छक्का जड़ने का सिलसिला शुरू किया था और छक्के लगाने का सिलसिला अपने दोहरे शतक जारी रखा जिससे क्रिकेट प्रेमियों में काफी खुशी हुई।

यशस्वी जयसवाल ने कई रिकॉर्ड तोड़े, इस मैच में इस युवा सलामी बल्लेबाज ने नाबाद 214 रन बनाए, जो इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में उनका लगातार दूसरा शतक था। यशस्वी ने क्रिकेट प्रेमियों के मनोरंजन करते हुए 14 चौके और 12 छक्के लगाए।

 IND v ENG  तीसरा टेस्ट मैच में Yashashvi Jaiswal का रिकॉर्ड

यशस्वी जयसवाल शनिवार शाम पीठ में ऐंठन के कारण रिटायर हर्ट हो गए। हालाँकि, भारत के लिए एक और चोट की चिंता तब कम हो गई जब वह शनिवार को 91 रन पर शुबमन गिल के रन आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए।

Yashashvi Jaiswal के पास रविवार की सुबह बड़ी पारी खेलने का सुनहरा मौका था,  जिसे उन्होंने भुनाया । जेम्स एंडरसन के खिलाफ उनकी छक्कों की हैट्रिक खेल का मुख्य आकर्षण थी।

यशस्वी और साथी मुंबईकर सरफराज खान ने 26.2 ओवर में 172 रन की साझेदारी करके रविवार को बल्लेबाजी को आसान बना दिया।

यहां उन रिकॉर्डों की सूची दी गई है जो यशस्वी जयसवाल ने राजकोट में तीसरे टेस्ट के चौथे दिन हासिल किए।

1. यशस्वी जयसवाल ने 12 छक्के लगाए, जो एक टेस्ट पारी में संयुक्त रूप से सबसे अधिक है|

2.  यशस्वी जयसवाल ने नाबाद 214 रन बनाए, जिससे भारत को 550 से अधिक की बढ़त हासिल करने में मदद मिली|

3. यशस्वी जयसवाल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में एक से अधिक दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने।

4. यशस्वी विराट कोहली और विनोद कांबली के बाद लगातार टेस्ट मैचों में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने।

5. यशस्वी वीनू मांकड़ और विराट कोहली के बाद एक टेस्ट सीरीज में एक से अधिक दोहरा शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए।

6. यशस्वी जयसवाल ने एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के वसीम अकरम के रिकॉर्ड की बराबरी की।

7. यशवी जयसवाल अपने पहले तीन स्कोर 100 और उससे अधिक को 150 से अधिक स्कोर में बदलने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

एक टेस्ट श्रृंखला में लगाये गए खैल्दियों के सर्वाधिक छक्के ICC Report

खिलाडी का नामलगाये गए छक्केकिसके बिरुद्धकिस साल में
यशस्वी जयसवाल22इंग्लैंड  2024
रोहित शर्मा19साउथ अफ्रीका2019
शिम्रोन हेटमायर15बांग्लादेश2018
बेन स्टोक्स15ऑस्ट्रेलिया2023

Yashashvi Jaiswal का ये अद्भुत प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का विषय है। उनकी छक्कों से भरी बल्लेबाजी ने दर्शकों का मनमोहित किया। उन्हें इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

error: Content is protected !!