Mahila Budget 2024 बजट में महिलाओं को बहुत लाभ मिला।

Hemraj Maurya

Mahila Budget 2024: उत्तर प्रदेश सरकार ने भी पेश किया अपना। बजट में महिलाओं को बहुत लाभ मिला।

Mahila Budget 2024: केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट के बाद के उत्तर प्रदेश सरकार ने अपना पेश किया । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट पेश किया है। आज दिनांक 05/02/2024 को विधानसभा में ऐश किया गया बजट उत्तर प्रदेश के बजट इतिहास में अभी तक का सबसे बड़ा बजट है। इस साल का बजट 7,36,437.71 करोड़ रुपये है (बजट 7 लाख 36 हजार 437 करोड 71 लाख रुपये ) जो एक विशाल बजट है।

Mahila Budget 2024 बजट में महिला समुदाय को विशेष लाभ दिया गया है। जानिए महिलाओं को क्या लाभ है मिलेगा इस बजट से

बजट में महिलाओं को होंगे ये फायदे

बजट में महिलाओं का खास ख्याल रखा गया है। सरकार ने बजट में अनेकों प्रकार से महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए घोषणा की है। यू पी के बजट में भी नारी शक्ति की झलक महसूस की गई है जो 26 जनवरी की परेड में दिखी थी। भारत की वित्त मंत्री सीतारमण, प्रधान मंत्री नरेंद्र और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट भाषण के दौरान नारी शक्ति पर प्रकाश डाला था।

महिलाओं के विकास और सामाजिक सहायतार्थ सरकार ने इस साल के बजट में इस प्रकार Mahila Budget 2024 की व्यवस्था किया है

● वृद्धावस्था पेंशन के लिए 7377 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गई है।

● पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिलाओं के भरण पोषणके लिए अनुदान हेतु 4073 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गई है।

● अनुसूचित जाति व सामान्य वर्ग के छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना हेतु 1862 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गई है।

● मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति तथा सामान्य वर्ग के निर्धन परिवारों की पुत्रियों हेतु 600 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गई है।

● प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 1,89,796 आंगनबाडी केन्द्रों के माध्यम से 06 माह से 06 वर्ष आयु के बच्चों के विकास के लिए और गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के सर्वांगीण विकास के योजनाएं चलाई जा है ऐसा बजट में कहा गया है।

● प्रदेश में अनुपूरक पुष्टाहार के माध्यम से लगभग 2 करोड़ 6 लाख लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है।

● हाॅट कुक्ड मील योजना के अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में 03 वर्ष से 06 वर्ष आयु के 79.37 लाख बच्चों को गर्म पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

● बाल विकास एवम पुष्टाहार के लिए लगभग 5129 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

● आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय के भुगतान हेतु लगभग 971 करोड़ रूपये की व्यवस्था है।

● Mahila Budget 2024 कन्या सुमंगला योजना हेतु 700 करोड़ रूपये बजट में सुरक्षित है।

Hemraj sharing his writing experience Blogging ,blog SEO, Youtube SEO, Insurance sector and more. He focused to share true and informative articles for every one.